February 2, 2026
इंटर की परीक्षा शुरू, जिलाधिकारी व सीनियर एसपी ने कई परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण || GS NEWS
भागलपुरChanchal Jhaभागलपुर। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के बैनर तले आज से पूरे प्रदेश में इंटरमीडिएट की परीक्षा प्रारंभ हो गई है। यह परीक्षा 13 फरवरी तक चलेगी। भागलपुर जिले में इस वर्ष कुल 40 हजार 200 परीक्षार्थी इंटर की परीक्षा में शामिल हो रहे हैं, जिनके लिए जिले में कुल 59 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें चार आदर्श परीक्षा केंद्र भी शामिल हैं। कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण परीक्षा संपन्न कराने को लेकर जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी, सीनियर एसपी प्रमोद कुमार यादव एवं सिटी एसपी शैलेंद्र कुमार सिंह लगातार विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर रहे हैं। निरीक्षण के दौरान उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर तैनात पदाधिकारियों को कदाचारमुक्त परीक्षा सुनिश्चित कराने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी […]