February 1, 2026
आईआरपीएम विभाग में राम चंद्र मंडल के लिए विदाई एवं सम्मान समारोह आयोजित || GS NEWS
भागलपुरChanchal Jhaभागलपुर : विश्वविद्यालय के औद्योगिक संबंध एवं कार्मिक प्रबंध विभाग (आईआरपीएम) में राम चंद्र मंडल, शिक्षकेत्तर कर्मचारी, के लिए विदाई एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में विभाग के स्नातकोत्तर सेमेस्टर-I, सत्र 2025-27 और सेमेस्टर-III, सत्र 2024-26 के सभी छात्र एवं छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित करके की गई। प्रभारी विभागाध्यक्ष और वरिष्ठ शिक्षक प्रोफेसर (डॉ.) रवि प्रकाश यादव ने कहा, “आपके बिना ऑफिस पहले जैसा नहीं रहेगा। आपका सहयोग और यादों के लिए धन्यवाद। जहाँ भी रहें, हमेशा चमकते रहें।” मुकेश कुमार विजेता ने अपने संबोधन में कहा, “आपकी मेहनत और लगन ने हम सभी को प्रेरित किया है। उज्ज्वल भविष्य के लिए हमारी शुभकामनाएँ आपके साथ हैं।” डॉ. देवेंद्र कुमार ने […]