October 6, 2025
ईशीपुर सरकंडा में शराब तस्करों का उत्पाद विभाग की टीम पर हमला, एएसआई गंभीर रूप से घायल ||GS NEWS
UncategorizedDESK2025भागलपुर के कहलगांव थाना क्षेत्र के ईशीपुर सरकंडा गांव के बाघमारा चौक पर रविवार को शराब तस्करों ने उत्पाद विभाग की टीम पर अचानक हमला कर दिया। जानकारी के अनुसार, उत्पाद विभाग की टीम इलाके में चल रही अवैध शराब की तस्करी की सूचना पर कार्रवाई करने पहुंची थी। इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार कुछ शराब तस्करों ने टीम पर हमला बोल दिया। हमलावरों ने विभागीय वाहन को बुरी तरह तोड़फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया और मौके पर मौजूद एएसआई राकेश कुमार को बेरहमी से पीटा, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल एएसआई को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। उत्पाद […]