May 27, 2025
इस्माइलपुर प्रखंड परिसर में खरीफ महाअभियान का आयोजन, सैकड़ों किसानों ने लिया भाग ||GS NEWS
UncategorizedDESK2025नवगछिया के इस्माइलपुर प्रखंड परिसर में शारदीय खरीफ महाअभियान 2025 के अंतर्गत प्रखंड स्तरीय शारदीय खरीफ महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन नवगछिया के विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल, जिला परिषद सदस्य विपिन मंडल, प्रखंड उपप्रमुख सिकंदर मंडल, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी राजेश कुमार और प्रशिक्षु प्रखंड कृषि पदाधिकारी आदित्य कुमार ने संयुक्त रूप से किया। महोत्सव में बिहार कृषि विश्वविद्यालय के कृषि वैज्ञानिक डॉ. वीरेंद्र कुमार, डॉ. ममता कुमारी और अभिजीत घटक ने खरीफ फसलों से जुड़ी तकनीकी समस्याएं, कीट नियंत्रण और रोगों से बचाव पर विस्तृत जानकारी दी। किसानों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने के लिए यह जानकारी काफी लाभकारी रही। अनुमंडल कृषि पदाधिकारी ने सरकार की विभिन्न कृषि योजनाओं की जानकारी देते हुए किसानों […]