March 12, 2026
जगदीशपुर प्रखंड में केंद्र सरकार की टीम ने किया विकास कार्यों का निरीक्षण || GS NEWS
भागलपुरChanchal Jhaकरीब 15 स्थानों का दौरा कर योजनाओं की प्रगति की समीक्षा, कार्यों से जताई संतुष्टि भागलपुर। जिले के जगदीशपुर प्रखंड क्षेत्र में केंद्र सरकार की एक उच्चस्तरीय टीम ने विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान टीम ने करीब 15 स्थानों का दौरा कर वहां चल रही योजनाओं और विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। टीम ने जगदीशपुर प्रखंड कार्यालय सहित बैजानी आदर्श पंचायत सरकार भवन का भी निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने पंचायत स्तर पर संचालित योजनाओं, प्रशासनिक व्यवस्था और आम लोगों को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं की जानकारी ली। निरीक्षण के क्रम में टीम के सदस्यों ने संबंधित अधिकारियों से योजनाओं के संचालन, लाभार्थियों की संख्या तथा कार्यों की गुणवत्ता के बारे में […]