July 9, 2025
जहांगीरपुर बैसी में मुहर्रम पर्व शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न ||GS NEWS
बिहारभागलपुरDESK2025नवगछिया अनुमंडल के रंगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत जहांगीरपुर बैसी में मुहर्रम पर्व शांति और सौहार्द के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर पारंपरिक ताजिया जुलूस निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए। जुलूस के दौरान युवाओं ने लाठी, भाला और तलवार से अपनी-अपनी कला का शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों को रोमांचित कर दिया। वहीं, सुरक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क दिखा। रंगरा थानाध्यक्ष ने पुलिस बल के साथ लगातार क्षेत्र का भ्रमण किया और पूरे कार्यक्रम की निगरानी ड्रोन कैमरे से की गई। स्थानीय समाजसेवी शहाबुद्दीन राज ने बताया कि इस सफल आयोजन में सभी गोल के खलीफा, लाइसेंसी खलीफा अब्दुल गफ्फार, नियाज़ अख्तर और मुखिया प्रतिनिधि अताबुल हक का विशेष योगदान रहा। उन्होंने सभी ग्रामीणों […]