Tag Archives: jameen vivad mein

जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, एक युवक गंभीर रूप से घायल ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर जिले के रजौन थाना क्षेत्र के छोटी बुढ़िया गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच देर रात जमकर मारपीट हुई। बताया जा रहा है कि लंबे समय से चल रहे विवाद को लेकर आरोपी पक्ष के लोग पहले से ही घात लगाए बैठे थे। घटना में घायल अमृत यादव के पुत्र अरविंद यादव ने बताया कि बीती रात करीब 12 बजे वे किसी काम से घर से बाहर निकल रहे थे। इसी दौरान घात लगाए बैठे बदमाशों ने उन पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए और उनके दोनों पैर टूट गए। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि हमला करने वालों ने उन्हें डराने के इरादे से […]

जमीन विवाद में बुजुर्ग को ईंट और धारदार हथियार से मारकर किया जख्मी, चार पर केस दर्ज ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

नवगछिया। नारायणपुर प्रखंड के भ्रमरपुर गांव वार्ड नंबर 11 स्थित पुरानी हाट के निवासी स्व. सिहेंश्वर यादव के पुत्र प्रमोद कुमार (60) पर रविवार को जमीन विवाद को लेकर ईंट और धारदार हथियार से हमला किया गया। घटना में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके सिर में गंभीर चोट आई है, जिनका इलाज नारायणपुर सीएचसी में कराया गया, जहां उन्हें पांच टांके लगे हैं। पीड़ित प्रमोद कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ उन्हें और उनके भाई त्रिवेणी यादव को मिला है, लेकिन त्रिवेणी यादव अपने पुत्रों के साथ जबरन उनके हिस्से की जमीन पर घर बना रहा है। विरोध करने पर उन्होंने गाली-गलौज और मारपीट की, फिर लाठी-डंडा, ईंट व धारदार हथियार से सिर पर […]

जमीन विवाद में मारपीट और फायरिंग, तीन घायल; एक को लगी गोली, अपहरण की धमकी ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया के इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के छोटी परवत्ता गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट और फायरिंग हुई, जिसमें तीन लोग घायल हो गए। घायलों में छोटी परवत्ता के बिनोद यादव और संजय यादव के अलावा दूसरे पक्ष के मायागंज बरारी के दीपक कुमार का पुत्र विक्की कुमार शामिल है। घटना शनिवार रात करीब 9 बजे की है। बिनोद यादव को पैर में गोली लगी, जिन्हें इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया गया। बिनोद यादव ने इस्माइलपुर थाना में प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया है। उन्होंने बताया कि उनका भाई ग्रामीण चिकित्सक है और घटना के समय अपने दरवाजे पर बैठा था। […]