December 5, 2025
जमीन विवाद में बेटे-बहू की हैवानियत, 55 वर्षीय बुजुर्ग को लाठी-डंडे से पीटकर किया गंभीर रूप से घायल ||GS NEWS
जमीन विवादChanchal Jhaभागलपुर। बांका जिले के अमरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रामचंद्रपुर इटहरी गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां जमीन विवाद को लेकर एक कलियुगी बेटे और बहू ने मिलकर अपने ही 55 वर्षीय पिता को बेरहमी से पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। इस निर्मम हमले में पीड़ित के दोनों हाथ और दोनों पैर की हड्डियां टूट गईं, साथ ही पूरे शरीर पर गंभीर चोटों के निशान पाए गए हैं। घायल व्यक्ति की पहचान कमलेश्वरी यादव (55 वर्ष), निवासी बांका, के रूप में हुई है। पीड़ित कमलेश्वरी यादव के अनुसार, इस दरिंदगी को उनके बड़े बेटे सर्जन यादव और बहू पूजा देवी ने अंजाम दिया है। कमलेश्वरी यादव ने बताया कि उन्होंने जीवन भर की कमाई से अर्जित जमीन […]