Tag Archives: Jamin ke

Noimg

जमीन के विवाद में भाई ने भाई को मारा, फिर मां की रहस्यमयी मौत ने गांव को झकझोर दिया ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

भागलपुर के लोदीपुर थाना क्षेत्र स्थित कोहड़ा गांव में जमीन के एक छोटे-से टुकड़े ने एक परिवार को बर्बादी के कगार पर ला खड़ा किया। इंसानी रिश्तों की डोर इतनी कमजोर हो जाएगी, यह किसी ने सोचा भी नहीं था। बीते 21 जुलाई को महज डेढ़ कट्टे जमीन के विवाद में छोटे भाई सुमित ने अपने सगे बड़े भाई सुजीत को चाकू से गोदकर हत्या कर दी। हत्या के बाद सुमित खुद थाने पहुंचा और अपने अपराध को स्वीकार करते हुए पुलिस के हवाले हो गया। अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इस हृदयविदारक घटना को लोग अभी भुला भी नहीं पाए थे कि महज 12 दिन बाद एक और दुखद खबर ने पूरे गांव को झकझोर दिया। […]

रंगरा : जमीन के केवला करने का प्रलोभन देकर महिला से 3 लाख 10 हजार की ठगी ||GS NEWS

नवगछियारंगरा चौकDESK 040

रंगरा थाना क्षेत्र के मसुदनपुर वैसी गांव में जमीन का केवला करने का प्रलोभन देकर एक महिला से 3 लाख 10 हजार रुपये की ठगी करने का मामला प्रकाश में आया है। इस ठगी के विरुद्ध पीड़ित महिला ने रंगरा थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। मसूदपुर वैसी निवासी प्रेम कुमार मंडल की पत्नी सोनी देवी ने गाँव के ही रोहित मंडल के विरुद्ध जमीन का केवला करने की बात कहकर ₹310000 की ठगी करने का आरोप लगाया है। सोनी देवी का कहना है कि उन्होंने एक समझौता पत्र के आधार पर कई गवाहों की मौजूदगी में 1 जनवरी वर्ष 2019 को जमीन खरीदने के एवज में रोहित मंडल को ₹310000 दिया था। परंतु रोहित मंडल रुपए लेने […]