January 27, 2026
जमुनिया गांव में आपसी विवाद के दौरान मारपीट, तीन घायल || GS NEWS
नवगछियाChanchal Jhaनवगछिया के परबत्ता थाना क्षेत्र के जमुनिया गांव में आपसी विवाद के दौरान दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। घटना में तीन लोग घायल हो गए। घायलों में जमुनिया निवासी मनोज पासवान के पुत्र मनोज पासवान, श्रीलाल पासवान के पुत्र मिथलेश पासवान और लाल बहादुर पासवान के पुत्र दिलीप पासवान शामिल हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनका उपचार किया। Chanchal Jha