Tag Archives: jamuniaya ko utkrusht swasthya Seva ke liye sammanit

Noimg

आयुष्मान आरोग्य मंदिर जमुनिया को उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाओं के लिए सम्मान || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

भागलपुर। नवगछिया प्रखंड अंतर्गत आयुष्मान आरोग्य मंदिर, स्वास्थ्य उपकेंद्र जमुनिया को उत्कृष्ट एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड (एनक्यूएएस) के अंतर्गत सम्मानित किया गया है। यह उपलब्धि क्षेत्र के लिए गौरव का विषय मानी जा रही है। सम्मान समारोह के दौरान प्रभारी जिलाधिकारी द्वारा स्वास्थ्य उपकेंद्र जमुनिया की टीम को यह अवॉर्ड प्रदान किया गया। इस अवसर पर स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, स्वच्छता, मरीजों की संतुष्टि, रिकॉर्ड संधारण तथा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मानकों के अनुरूप कार्य प्रणाली की सराहना की गई। इस स्वास्थ्य उपकेंद्र की इस सफलता के पीछे प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. बी. दास के कुशल नेतृत्व एवं समर्पण की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनके साथ बीएचएम अनुरिमा कुमारी, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) किस्मत कुमारी […]