May 25, 2025
जनता दरबार में शनिवार को छह केस का हुआ निष्पादन, चार लोगों को भेजा नोटिस ||GS NEWS
नवगछियाबिहारभागलपुरDESK2025भागलपुर के सुल्तानगंज थाना परिसर में सीओ रवि कुमार और थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार की मौजूदगी में शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान सुल्तानगंज प्रखंड के विभिन्न गांव, पंचायतों और शहर से संबंधित जमीन विवादों के कुल छह मामलों का निष्पादन किया गया। सीओ रवि कुमार ने जानकारी दी कि जनता दरबार में आए पांच नए मामलों में से एक का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया, जबकि चार व्यक्तियों को नोटिस जारी किया गया है। जनता दरबार के आयोजन के समय अंचल कार्यालय के कर्मचारी, थाना पुलिस तथा संबंधित पक्षों के लोग उपस्थित थे। DESK2025