October 20, 2025
जनता का विश्वास नीतीश सरकार की योजनाओं पर, बूलो मंडल को मिल रहा जनसमर्थन – रवि कुमार ||GS NEWS
नवगछियाबिहारभागलपुरDESK2025नवगछिया। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान को तेज कर दिया है। एनडीए प्रत्याशी एवं भागलपुर के पूर्व सांसद शैलेश कुमार उर्फ बूलो मंडल ने नामांकन के अगले ही दिन से क्षेत्र में घर-घर जाकर लोगों से संवाद शुरू कर दिया है। जदयू के जिला प्रवक्ता रवि कुमार ने जानकारी दी कि इस जनसंपर्क अभियान की शुरुआत कोसी पार के पंचायतों से की गई है। शनिवार को ढोलबज्जा पंचायत में व्यापक जनसंपर्क किया गया, जबकि रविवार को कदवा दियारा और खैरपुर पंचायत के विभिन्न गांवों में एनडीए कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर घर-घर जाकर लोगों से संपर्क साधा गया। इस दौरान बूलो मंडल को जनता का अपार समर्थन मिल रहा है। […]