December 22, 2025
लायंस क्लब नवगछिया टाउन ने जरूरतमंदों में वितरित किए 50 कंबल || GS NEWS
नवगछियाChanchal Jhaनवगछिया। लायंस क्लब नवगछिया टाउन की ओर से सोमवार को प्रातः 10 बजे क्लब के वरिष्ठ सदस्य लायन भगवती पंसारी के सहयोग से अवध किशोर सिंह के निवास तुलसीपुर में जरूरतमंद लोगों में 50 कंबल का वितरण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब अध्यक्ष लायन विनोद कुमार चिरानीयां ने की, जबकि संचालन क्लब सचिव लायन प्रवीण कुमार केजरीवाल ने संभाला। इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन लायन कमलेश कुमार अग्रवाल ने कहा कि नवगछिया अनुमंडल में यह क्लब का पांचवां कंबल वितरण कैंप है। उन्होंने बताया कि बढ़ती ठंड को देखते हुए क्लब की ओर से आगे भी जरूरतमंदों को कंबल वितरित करने का कार्य जारी रहेगा। कार्यक्रम में सेवा निवृत्त प्राचार्य सचिदानंद सिंह, डिस्ट्रिक्ट को-ऑर्डिनेटर लायन पवन कुमार सर्राफ, डायरेक्टर […]