January 23, 2026
जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में श्रद्धा और उत्साह के साथ मां सरस्वती पूजा || GS NEWS
भागलपुरChanchal Jhaभागलपुर के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में सरस्वती पूजा का आयोजन पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर मेडिकल कॉलेज परिसर को भव्य और आकर्षक ढंग से सजाया गया, जिससे माहौल भक्तिमय और उल्लासपूर्ण नजर आया। सुबह से ही कॉलेज के छात्र-छात्राओं के साथ-साथ शहर के कई जाने-माने चिकित्सक भी पूजा में शामिल हुए। सभी ने विधिवत रूप से मां सरस्वती की पूजा-अर्चना कर ज्ञान, बुद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। छात्राओं और छात्रों में उत्साह और श्रद्धा का समन्वय पूरे आयोजन में साफ झलक रहा था। मौके पर मौजूद छात्रों ने बताया कि पूजा के पश्चात शाम के समय मेडिकल कॉलेज परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें छात्र-छात्राएं गीत, संगीत […]