July 14, 2025
जय श्री राम जयकारों से गुंजायमान हुआ परिसर ||GS NEWS
नवगछियाबिहारभागलपुरDESK2025रामलीला के अंतिम दिन हुआ रावण वध और राम राज्याभिषेक, श्रद्धा और उल्लास से गूंजा नवगछिया नवगछिया। बाजार स्थित बड़ी घाट ठाकुरबाड़ी प्रांगण में आयोजित नौ दिवसीय श्रीरामलीला महोत्सव का समापन रविवार 13 जुलाई 2025 को अत्यंत भव्यता और धार्मिक श्रद्धा के साथ हुआ। यह आयोजन जय मां भवानी श्रीरामलीला मंडल, काशी वाराणसी विंध्याचल धाम, उत्तर प्रदेश की टीम द्वारा प्रस्तुत किया गया था। प्रतिदिन रात्रि 8:00 बजे से 11:00 बजे तक आयोजित इस महोत्सव ने श्रद्धालुओं को भगवान श्रीराम के आदर्शों और मर्यादा की गाथा से भावविभोर किया। राम-रावण युद्ध और रावण वध का जीवंत मंचन समापन दिवस पर रामलीला का सबसे रोमांचक दृश्य — राम-रावण युद्ध प्रस्तुत किया गया। रावण की युद्धभूमि में गर्जना, अहंकार और शक्ति के […]