September 4, 2025
जेवरात व नकदी लेकर तीन बच्चों की मां हुई फरार, रो-रोकर बेहाल हुए मासूम ||GS NEWS
नवगछियाभागलपुरDESK2025नवगछिया के झंडापुर थाना क्षेत्र के औलियाबाद वार्ड संख्या-1 में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां 22 वर्षीय मंजुला कुमारी, पत्नी बुलो कुमार सिंह अपने तीन मासूम बच्चों को छोड़कर कपड़े, जेवरात, मोबाइल और नकदी लेकर फरार हो गई। 31 अगस्त को सुबह करीब 10 बजे उसने घरवालों से कहा कि दवा लेने खगरिया जा रही है, लेकिन इसके बाद वह वापस नहीं लौटी। चार दिन बीत जाने के बाद भी मंजुला का कोई पता नहीं चल पाया है। इधर घर में उसकी सात वर्षीय पुत्री माला कुमारी, पांच वर्षीय पुत्र प्रवीण कुमार और दो वर्षीय पुत्र रंगीला कुमार मां के बिना व्याकुल हैं। बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। यहां तक कि मां के अचानक ओझल हो जाने […]