July 14, 2025
झाड़ी में फेंकी गई नवजात बच्ची को डायल 112 ने पहुंचाया सीएचसी, बेहतर इलाज के लिए भेजा गया मायागंज अस्पताल ||GS NEWS
नवगछियाबिहारभागलपुरDESK2025नवगछिया पुलिस जिले के गोपालपुर प्रखंड अंतर्गत डुमरिया गांव में रविवार की अहले सुबह एक दर्दनाक दृश्य सामने आया, जब राहगीरों ने सड़क किनारे झाड़ी में एक नवजात बच्ची को पड़ा हुआ देखा। सूचना पर तुरंत सक्रिय हुई डायल 112 की पुलिस टीम ने बच्ची को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), गोपालपुर पहुंचाया। सीएचसी में प्राथमिक इलाज के बाद बच्ची की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उसे सरकारी एम्बुलेंस से भागलपुर के लोकनायक जयप्रकाश नारायण सदर अस्पताल रेफर किया गया। लेकिन सदर अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों ने बच्ची को भर्ती लेने से इनकार कर दिया। इस बात की जानकारी एम्बुलेंस चालक ने गोपालपुर सीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सुधांशु कुमार को दी। इसके बाद […]