February 1, 2026
झूठी लूट की साजिश का खुलासा, खुद ही शिकायतकर्ता निकला आरोपी || GS NEWS
भागलपुरChanchal Jhaभागलपुर जिले के सजौर थाना क्षेत्र में 20 नवंबर 2025 को दर्ज लूट के एक मामले का पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। जांच में सामने आया कि भारत फाइनेंस में कार्यरत 24 वर्षीय युवक रिंकू कुमार ने खुद ही लूट की झूठी कहानी गढ़कर पुलिस को गुमराह किया था। रिंकू कुमार, पिता अजय मंडल, ने सुनियोजित साजिश के तहत फर्जी लूट की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस के अनुसार, रिंकू कुमार ने सजौर थाना में आवेदन देकर बताया था कि वह कलेक्शन कर एक लाख 32 हजार रुपये नकद और एक मोबाइल फोन लेकर अकेले लौट रहा था, तभी उसके साथ लूट की घटना हुई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल अनुसंधान शुरू किया। लगातार दो […]