February 6, 2026
जिलाधिकारी ने अदानी पावर प्लांट से जुड़ी समस्याओं की गहन समीक्षा की, किसानों के मुआवजे पर शीघ्रता का निर्देश || GS NEWS
भागलपुरChanchal Jhaभागलपुर के जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने पीरपैंती प्रखंड कार्यालय में अदानी पावर प्लांट से जुड़े विभिन्न मुद्दों की समीक्षा बैठक की। बैठक में पावर प्लांट के वरिष्ठ अधिकारी, भागलपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार और जिला भू-अर्जन अधिकारी राजेश कुमार उपस्थित रहे। बैठक में भूमि अधिग्रहण, किसानों को मुआवजा भुगतान, पुनर्वास और कानून-व्यवस्था से संबंधित मामलों का विस्तृत रूप से जायजा लिया गया। समीक्षा के बाद जिलाधिकारी ने किसान चेतना एवं उत्थान समिति के अध्यक्ष श्रवण सिंह से मुलाकात की, जिसमें किसानों की समस्याएं और मांगें सुनकर शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। इसके अलावा जिलाधिकारी ने हरिनकोल पंचायत के वार्ड सदस्य रिज़्जू पहाड़िया से भी संवाद किया। रिज़्जू पहाड़िया ने अपने पूर्वजों के कब्रिस्तान के लिए वैकल्पिक […]