June 19, 2025
जिला कृषि टास्क फोर्स की बैठक सम्पन्न||GS NEWS
बिहारभागलपुरDESK2025बीज, उर्वरक, रोपनी, जैविक खेती और बागवानी की प्रगति की समीक्षा भागलपुर। भागलपुर के समीक्षा भवन में उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह की अध्यक्षता में जिला कृषि टास्क फोर्स की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में कृषि एवं संबंधित विभागों की विभिन्न योजनाओं की प्रगति और क्रियान्वयन की गहन समीक्षा की गई। बैठक में बीज वितरण, धान की रोपनी, किसान ई-केवाईसी, पंजीकरण, उर्वरक वितरण, उर्वरकों की उपलब्धता, दुकानों पर सैंपल संग्रहण एवं छापेमारी तथा जैविक कॉरिडोर योजना की प्रगति पर विशेष चर्चा हुई। उर्वरक दुकानों पर छापेमारी के संबंध में जिला कृषि पदाधिकारी ने बताया कि अब तक 168 छापेमारी की गई है और उर्वरकों के नमूने पटना भेजे गए हैं। दोषी पाए गए दुकानदारों […]