November 10, 2025
जिलाधिकारी और वरीय पुलिस अधीक्षक ने महिला आईटीआई और राजकीय पॉलिटेक्निक के डिस्पैच एवं रिसीविंग सेंटर का किया निरीक्षण ||GS NEWS
बिहारभागलपुरDESK2025भागलपुर । बिहार विधानसभा आम निर्वाचन-2025 को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। इसी क्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी भागलपुर, डॉ. नवल किशोर चौधरी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक भागलपुर, हृदय कांत ने रविवार को विभिन्न डिस्पैच एवं रिसीविंग सेंटरों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सुल्तानगंज स्थित महिला आईटीआई परिसर में मतदान कर्मियों के लिए बनाए गए डिस्पैच सेंटर तथा बिहपुर, गोपालपुर एवं सुल्तानगंज विधानसभा क्षेत्रों के पोल्ड ईवीएम रिसीविंग सेंटर का जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने राजकीय पॉलिटेक्निक बरारी परिसर का भी निरीक्षण किया, जहां भागलपुर एवं नाथनगर विधानसभा क्षेत्रों के मतदान कर्मियों के लिए डिस्पैच सेंटर तथा पीरपैंती, कहलगांव, भागलपुर एवं […]