March 3, 2026
जीवन जागृति सोसाइटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार सिंह इस वर्ष नहीं मनाएंगे होली || GS NEWS
भागलपुरChanchal Jhaभागलपुर। जीवन जागृति सोसाइटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. अजय कुमार सिंह ने इस वर्ष होली का त्योहार नहीं मनाने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि जब विश्व के कई देशों में युद्ध और अशांति का वातावरण बना हुआ है, तब ऐसे समय में उत्सव मनाना उचित नहीं प्रतीत होता। डॉ. सिंह ने कहा कि वर्तमान वैश्विक परिस्थितियां अत्यंत चिंताजनक हैं। विभिन्न देशों में चल रहे संघर्षों के कारण हजारों परिवार प्रभावित हो रहे हैं और मानवता संकट का सामना कर रही है। ऐसे समय में संवेदना, एकजुटता और शांति का संदेश देना अधिक आवश्यक है। उन्होंने कहा, “जब दुनिया के अनेक हिस्सों में लोग युद्ध और संकट की त्रासदी झेल रहे हैं, तब हमें आत्ममंथन […]