January 10, 2026
जीवन जागृति सोसायटी ने वृद्ध और विधवा महिलाओं के बीच बांटे कंबल || GS NEWS
भागलपुरChanchal Jhaभागलपुर : बिहार में जारी कड़ाके की ठंड और शीतलहर के बीच गरीब, असहाय, वृद्ध और विधवा महिलाओं के लिए जीवन जागृति सोसायटी उम्मीद की किरण बनकर सामने आई है। ठंड से सबसे अधिक प्रभावित जरूरतमंदों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से सोसायटी द्वारा लगातार सेवा कार्य किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज जीरो माइल स्थित सच्चिदानंद कॉलोनी के सरस्वती मंदिर के समीप गरीब वृद्ध एवं विधवा महिलाओं के बीच लगभग 100 कंबलों का वितरण किया गया। कंबल पाकर महिलाओं के चेहरों पर राहत और संतोष साफ झलक रहा था। इस अवसर पर जीवन जागृति सोसायटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि शीतलहर के इस कठिन समय में जरूरतमंदों की सहायता करना संस्था का प्रमुख उद्देश्य है। उन्होंने […]