November 5, 2025
जीविका दीदियों ने संभाला मतदाता जागरूकता का दायित्व, घर-घर पहुंचा रहीं मतदान का संदेश ||GS NEWS
UncategorizedDESK2025भागलपुर । बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के तहत स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के साथ-साथ मतदान प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से मंगलवार को जिले के विभिन्न प्रखंडों में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान में जीविका दीदियों ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने गांव-गांव जाकर मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक किया। जागरूकता रैली निकालकर उन्होंने लोगों को बताया कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक नागरिक का मतदान करना जरूरी है। अभियान के दौरान जीविका दीदियों ने रंगोली, मेहंदी और संकल्प सभा जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से भी लोगों को मतदान का संदेश दिया। रंगोली के जरिए उन्होंने यह दर्शाया कि जैसे रंगोली में सभी रंगों का समावेश होता है, वैसे ही लोकतंत्र में हर […]