October 7, 2025
जोगसर के रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, अग्निशमन की दो गाड़ियों ने पाया काबू ||GS NEWS
बिहारभागलपुरDESK2025भागलपुर के जोगसर थाना क्षेत्र के खरमनचक के पास स्थित एक रेस्टोरेंट में मंगलवार देर शाम अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि रेस्टोरेंट के किचन में खाना बनाने के दौरान गैस पाइप से गैस रिसाव होने पर आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग की लपटों ने पूरे किचन और रेस्टोरेंट के एक हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचित किया। सूचना पाते ही अग्निशमन विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया। इस दौरान जोगसर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंचकर स्थिति पर नजर रखे रही। गनीमत […]