February 1, 2026
जूनियर राष्ट्रीय बॉल बैडमिंटन में बिहार के छोटू कुमार को ‘बेस्ट अपकमिंग प्लेयर’ अवार्ड || GS NEWS
भागलपुरChanchal Jhaभागलपुर : तमिलनाडु के ईरोड में संपन्न हुई 70वीं जूनियर राष्ट्रीय बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप में बिहार बालक टीम की ओर से शानदार प्रदर्शन करने वाले छोटू कुमार (बेगूसराय) को चैंपियनशिप का “बेस्ट अपकमिंग प्लेयर अवार्ड” प्रदान किया गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव गौरी शंकर ने बताया कि बालक वर्ग की प्रतियोगिता में बिहार टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए देश भर में आठवां स्थान प्राप्त किया। टीम के इस प्रदर्शन में छोटू कुमार की भूमिका काफी सराहनीय रही। बेस्ट अपकमिंग प्लेयर अवार्ड से सम्मानित होने पर छोटू कुमार को बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव सह भारतीय बॉल बैडमिंटन टीम के प्रशिक्षक गौरी शंकर, साउथ एशियन बॉल बैडमिंटन के गोल्ड मेडलिस्ट दीपक […]