February 11, 2026
भागलपुर में शहनवाज़ हुसैन का राहुल गांधी पर तीखा हमला, कहा– संसद में अर्बन नक्सल जैसा व्यवहार || GS NEWS
भागलपुरChanchal Jhaभागलपुर।भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता सह राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शहनवाज़ हुसैन ने कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। भागलपुर में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि राहुल गांधी संसद के भीतर अर्बन नक्सल की तरह व्यवहार कर रहे हैं और उनके साथ अर्बन नक्सल की एक पूरी टोली खड़ी दिखाई दे रही है। शहनवाज़ हुसैन ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी को अब देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था पर ही नहीं, बल्कि लोकसभा अध्यक्ष पर भी भरोसा नहीं रहा है, जो संसदीय लोकतंत्र के लिए बेहद दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है। उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेता का इस प्रकार का रवैया लोकतांत्रिक मर्यादाओं के विपरीत है और इससे उनकी मंशा […]