February 22, 2026
कहलगांव में सजीं आठ शहनाइयां, सामूहिक विवाह महोत्सव में एक साथ बंधे आठ जोड़े || GS NEWS
भागलपुरChanchal Jhaभागलपुर जिले के कहलगांव में उस समय खुशियों और उल्लास का अद्भुत माहौल देखने को मिला, जब बैजनाथ मोहनलाल रूंगटा स्मृति भवन में आयोजित सामूहिक विवाह महोत्सव के दौरान एक साथ आठ जोड़े वैवाहिक बंधन में बंध गए। सजे-धजे मंडप, वैदिक मंत्रोच्चार की गूंज और पारंपरिक रीति-रिवाजों के बीच नवदंपतियों ने अग्नि को साक्षी मानकर सात जन्मों तक साथ निभाने का संकल्प लिया। पूरे परिसर में उत्साह, उमंग और पारिवारिक आनंद का वातावरण बना रहा। यह भव्य आयोजन बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन के तत्वावधान में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से जरूरतमंद परिवारों को सामाजिक सहयोग प्रदान करना तथा सादगीपूर्ण और संस्कारयुक्त विवाह की परंपरा को बढ़ावा देना था। आयोजन के माध्यम से समाज में फिजूलखर्ची कम […]