September 25, 2025
कहलगांव पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सदानंद सिंह की प्रतिमा का किया अनावरण ||GS NEWS
बिहारभागलपुरDESK2025भागलपुर जिले के कहलगांव विधानसभा क्षेत्र स्थित घुवाबै गांव में गुरुवार को ऐतिहासिक अवसर देखने को मिला जब बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार यहां पहुंचे। उन्होंने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष स्वर्गीय सदानंद सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया। इस मौके पर बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी उनके साथ मौजूद रहे। जदयू नेता एवं स्व. सदानंद सिंह के पुत्र शुभानंद मुकेश ने कहा कि यह पूरे कहलगांव विधानसभा क्षेत्र के लिए गर्व की बात है कि मुख्यमंत्री ने उनके पिता की प्रतिमा का अनावरण किया। उन्होंने भावुक होते हुए बताया कि आज़ादी के बाद पहली बार किसी मुख्यमंत्री ने उनके गांव का दौरा किया है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण, राजनीतिक कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद थे। मुख्यमंत्री का जोरदार […]