Tag Archives: kahalgaon vidhansabha

कहलगांव विधानसभा सीट: गुप्त बैठकों से बढ़ी सियासी सरगर्मी, चुनावी समीकरण बन सकते हैं बदल ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

भागलपुर : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं, कहलगांव विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में हलचल और गहराती जा रही है। जिले की यह सीट इस बार सबसे चर्चित और सस्पेंस से भरी मानी जा रही है। जहां आमतौर पर उम्मीदवारों की घोषणाएं बड़े मंचों से होती हैं, वहीं इस बार रणनीति और मंथन गलियों और हवेलियों के भीतर गोपनीय बैठकों में तय किए जा रहे हैं। जातीय समीकरणों की गिनती और सियासी जोड़-तोड़ अब अपने चरम पर पहुंच चुकी है। कहलगांव सीट पर इस बार बहुकोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है। मैदान में एनडीए समर्थित जदयू प्रत्याशी शुभानंद मुकेश, आरजेडी के रजनीश यादव, कांग्रेस के प्रवीण सिंह कुशवाहा, जन सुराज के मंजर आलम और निर्दलीय उम्मीदवार […]

कहलगांव विधानसभा में मतदाता पुनरीक्षण के बाद 70 हजार वोटर होल्ड पर, युवा कांग्रेस में आक्रोश ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

भागलपुर जिले के कहलगांव विधानसभा क्षेत्र में मतदाता पुनरीक्षण के बाद लगभग 70 हजार मतदाताओं के नामों को होल्ड पर रखे जाने की खबर से राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। इस मामले को लेकर जिला युवा कांग्रेस कमेटी में भारी आक्रोश देखा गया। इसी को लेकर एक प्रेस कांफ्रेंस आयोजित की गई, जिसमें कांग्रेस नेताओं ने गंभीर आरोप लगाए। प्रेस वार्ता में कांग्रेस नेता मुजफ्फर अहमद, संजय राणा और अमित आनंद ने संयुक्त रूप से आरोप लगाया कि सरकार और चुनाव आयोग के गठजोड़ से मतदाता पुनरीक्षण प्रक्रिया में भारी गड़बड़ी की गई है। उन्होंने कहा कि कहलगांव विधानसभा क्षेत्र में सुनियोजित तरीके से लगभग 70 हजार वोटरों को होल्ड पर रख दिया गया है, जिससे वे मतदाता सूची […]