February 22, 2026
कहलगांव नगर पंचायत में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर || GS NEWS
भागलपुरChanchal Jhaभागलपुर जिले के कहलगांव नगर पंचायत क्षेत्र में प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए व्यापक अभियान चलाया। इस दौरान हाट रोड से स्टेशन चौक होते हुए एलसीटी घाट रोड तक सड़क किनारे अवैध रूप से लगाए गए दुकानों, ठेलों और अस्थायी ढांचों को बुलडोजर की सहायता से हटाया गया। यह कार्रवाई अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) कृष्ण चंद्र गुप्ता के नेतृत्व में की गई। अभियान के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा, जिससे पूरी कार्रवाई शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हुई। प्रशासन की टीम ने पहले ही अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी कर स्वयं अतिक्रमण हटाने का अवसर दिया था, लेकिन निर्धारित समय सीमा समाप्त होने के बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाए जाने पर यह सख्त कदम […]