January 29, 2026
डीसी प्रदीप कुमार सिंह का सदर अस्पताल में औचक निरीक्षण, कई खामियां उजागर || GS NEWS
भागलपुरChanchal Jhaभागलपुर। जिले के सदर अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं की वास्तविक स्थिति जानने के उद्देश्य से जिला पदाधिकारी प्रदीप कुमार सिंह ने अधिकारियों की टीम के साथ मंगलवार को औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल की व्यवस्थाओं में कई गंभीर खामियां सामने आईं, जिस पर डीसी ने कड़ी नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों और कर्मियों को तत्काल सुधार के निर्देश दिए। डीसी ने निरीक्षण की शुरुआत इमरजेंसी वार्ड से की। यहां डॉक्टरों की संख्या अपेक्षा से कम पाई गई, जिसके कारण मरीजों की भारी भीड़ लगी हुई थी। निरीक्षण के दौरान कुछ डॉक्टर ड्यूटी से अनुपस्थित भी मिले। इस पर जिला पदाधिकारी ने संबंधित चिकित्सकों से स्पष्टीकरण मांगा है और आवश्यक कार्रवाई के संकेत दिए हैं। इसके बाद डीसी ने […]