Tag Archives: Kali Mandir mein hua Sunderkand path

चैत्र नवरात्र पर भागलपुर में गूंजा भक्ति का स्वर, काली मंदिर में हुआ सुंदरकांड पाठ || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर : पूरे देश के साथ-साथ भागलपुर में भी चैत्र नवरात्र की धूम देखने को मिल रही है। सुबह से ही विभिन्न मंदिरों में मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप शैलपुत्री की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जा रही है। इसी कड़ी में सुल्तानगंज प्रखंड अंतर्गत रघुचक अन्नहार शक्ति स्थल काली मंदिर में चैत्र नवरात्र के शुभ अवसर पर विशेष धार्मिक आयोजन किया गया। यहां मानस सत्संग मंडली, पनसल्ला के तत्वावधान में सुंदरकांड पाठ का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। मंडली के सदस्य कमलाकांत चौधरी एवं गोपाल कृष्ण चौधरी ने भजन के माध्यम से रामायण के सुंदरकांड का भावपूर्ण एवं विस्तारपूर्वक पाठ किया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। इस धार्मिक कार्यक्रम में रघुचक, कटहरा, मोथाबाड़ी, कुमारपुर, पनसल्ला सहित आसपास के दर्जनों गांवों […]