September 14, 2025
कंजिया बाईपास स्थित निर्माणाधीन मकान से लाखों की चोरी ||GS NEWS
बिहारभागलपुरDESK2025भागलपुर। मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के कंजिया बाईपास के समीप अजय इंडियन गैस के बन रहे नए मकान में बीती रात चोरों ने धावा बोलकर लाखों रुपए के सामान की चोरी कर ली। जानकारी के अनुसार, चोरों ने शटर का ताला तोड़कर घर के अंदर प्रवेश किया और वहां रखे टाइल्स, मार्बल, बिजली के तार समेत कई अहम सामान लेकर फरार हो गए। अजय इंडियन गैस के स्टाफ ने बताया कि चोरी की इस वारदात में भारी नुकसान हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस को जानकारी दी गई, जिसके बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई है। DESK2025