October 1, 2025
कांटी धार नवटोलिया में सड़क और स्वास्थ्य सुविधा के अभाव में मासूम की मौत, ग्रामीणों में उबाल ||GS NEWS
नवगछियाबिहारभागलपुरDESK2025भागलपुर जिले के नवगछिया अनुमंडल अंतर्गत गोपालपुर प्रखंड के कांटी धार नवटोलिया गांव में बुनियादी सुविधाओं की कमी एक बार फिर मासूम की जान ले बैठी। गांव में सड़क नहीं होने और स्वास्थ्य सुविधा के अभाव के कारण समय पर इलाज नहीं मिल पाया, जिससे एक बच्ची की मौत हो गई। इस घटना से ग्रामीणों में गहरा आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि आज भी उनका गांव बुनियादी सुविधाओं से वंचित है। न सड़क की व्यवस्था है, न स्वास्थ्य केंद्र और न ही शिक्षा की कोई सुविधा। इसी लापरवाही के कारण बीते एक महीने में दर्जनों लोगों की असमय मौत हो चुकी है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि प्रशासन और जनप्रतिनिधियों द्वारा लगातार उपेक्षा की जा रही है। आक्रोशित […]