July 13, 2025
कांवड़ में गंगाजल के साथ अपने बच्चे को बैठाकर निकला भक्त ||GS NEWS
बिहारभागलपुरDESK2025भागलपुर : सावन का पवित्र महीना पूरे श्रद्धा और भक्ति भाव से मनाया जा रहा है। सुल्तानगंज से देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम तक की 105 किलोमीटर लंबी कांवड़ यात्रा में लाखों श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं। इस दौरान कांवड़ पथ पर आस्था की कई अनोखी झलकियां देखने को मिल रही हैं। ऐसी ही एक दृश्य सामने आया है कोलकाता से आए कांवड़िया रंजीत का, जिन्होंने अपनी कांवड़ में एक तरफ गंगाजल और दूसरी तरफ अपने छोटे बच्चे को बैठाकर बाबा धाम की यात्रा शुरू की है। रंजीत ने बताया कि उन्होंने बाबा भोलेनाथ से संतान की मन्नत मांगी थी और संतान प्राप्ति के बाद अब वचन निभाने निकले हैं। वे मानते हैं कि यह यात्रा उनके लिए सिर्फ धार्मिक […]