June 21, 2025
कन्याकुमारी के दंपत्ति को दत्तक ग्रहण में सौपी गई बालिका ||GS NEWS
बिहारभागलपुरDESK2025भागलपुर। दत्तक ग्रहण की समस्त प्रक्रिया पूर्ण करने के उपरांत जिला पदाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी के द्वारा शुक्रवार को कन्याकुमारी के दंपत्ति को बालिका गोद दिया गया। दत्तक ग्राही दंपत्ति को जिला पदाधिकारी के समक्ष दत्तक ग्रहण वाद के इस वाद को सुनवाई के लिए रखा गया तथा जिला पदाधिकारी के द्वारा गोद दिये जाने के निर्णय के उपरांत आज बच्चे को उसके दत्तक ग्राही माता पिता को सौप दिया गया। उल्लेखनीय है कि दत्तक ग्रहण की समस्त प्रक्रिया ऑनलाइन है। कोई दत्तक ग्राही माता पिता केंद्रीय दत्तक ग्रहण प्राधिकरण (सीएआरए) के पोर्टल पंजीकरण कर गोद लेने की प्रक्रिया में सम्मिलित हो सकते हैं। इसके लिए एक फोन नंबर, पैन कार्ड तथा ई मेल आईडी की आवश्यकता होती है। […]