July 2, 2025
कारगिल के वीर शहीद हवलदार रतन कुमार सिंह को उनके गाँव तिरासी में दी गई श्रद्धांजलि ||GS NEWS
नवगछियाबिहारभागलपुरDESK2025नवगछिया। भारत-पाक कारगिल युद्ध के वीर शहीद और गोपालपुर प्रखंड के तिरासी गांव निवासी हवलदार रतन कुमार सिंह की शहादत दिवस पर दो जुलाई को उनके स्मारक स्थल पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद को पुष्पमाला अर्पित कर नमन करने वालों में परिजनों के साथ-साथ गांव के गणमान्य नागरिक, शिक्षक, विद्यार्थी और ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत दो मिनट के मौन से की गई, जिसमें उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्र की रक्षा में प्राण अर्पण करने वाले वीर सपूत को श्रद्धांजलि दी। शहीद के ज्येष्ठ पुत्र एवं प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष शिक्षक रूपेश कुमार सिंह ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि “पिता की शहादत हम सभी के लिए गर्व की बात है। […]