January 5, 2026
परंपरा और आस्था का संगम: कौशल्या मेला के तीसरे दिन भव्य आयोजन || GS NEWS
नवगछियाChanchal Jhaनवगछिया:- अंग क्षेत्र के प्रसिद्ध कौशल्या मेला के तीसरे दिन सहौरा में रविवार को आचार्य कौशल जी वैदिक एवं उनके सहयोगियों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत पूजन–हवन संपन्न कराया गया।मेले का मुख्य आकर्षण दंगल प्रतियोगिता रही, जहां कड़ाके की ठंड के बावजूद दूर–दराज से आए पहलवानों ने अपनी दमखम का शानदार प्रदर्शन किया। पुरुष वर्ग में बनिया के रंजीत ने जीत हासिल की। वहीं महिला पहलवानों ने नारी शक्ति का सशक्त संदेश दिया। दिल्ली की अंजलि, बनारस की सत्या और बिहार की हनी ने अपने शानदार मुकाबलों से दर्शकों को रोमांचित कर दिया।दंगल प्रतियोगिता का उद्घोषण प्रोफेसर शिव कुमार ने किया। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले पहलवानों को फाइनल मुकाबले हेतु प्रवीण कुमार यादव द्वारा सहयोग राशि प्रदान की […]