July 16, 2025
कांवरिया सुरक्षा में तैनात डूबे आपदा मित्र अभय राज का शव 72 घंटे बाद बरामद ||GS NEWS
नवगछियाबिहारभागलपुरDESK2025सुल्तानगंज – सावन मेले के दौरान कांवरियों की सुरक्षा में तैनात आपदा मित्र अभय राज का शव मंगलवार की शाम गंगा नदी से बरामद कर लिया गया। 12 जुलाई की रात ड्यूटी के दौरान गंगा नदी में डूबे अभय राज की खोजबीन लगातार 72 घंटे से जारी थी, जो मंगलवार शाम करीब 4 बजे जाकर समाप्त हुई। नगर परिषद सुल्तानगंज के वार्ड संख्या 24 स्थित शाहाबाद निवासी पप्पू शर्मा के 23 वर्षीय पुत्र अभय राज नमामि गंगे घाट पर आपदा मित्र के पद पर कार्यरत थे। ड्यूटी के दौरान वह अचानक गंगा की धारा में लापता हो गए थे, जिसके बाद से नगर परिषद, SDRF और स्थानीय पुलिस की टीम लगातार खोजबीन में जुटी हुई थी। नगर परिषद की सुरक्षा […]