February 16, 2026
17 फरवरी से शुरू होगी बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा, केंद्रों के आसपास धारा 144 लागू || GS NEWS
भागलपुरChanchal Jhaभागलपुर: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित मैट्रिक परीक्षा 17 फरवरी से शुरू होने जा रही है। परीक्षा को शांतिपूर्ण, कदाचारमुक्त एवं निष्पक्ष वातावरण में संपन्न कराने के लिए भागलपुर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है और सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि परीक्षा के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से सभी परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर की परिधि में धारा 144 लागू कर दी गई है। इस आदेश के तहत परीक्षा केंद्रों के आसपास अनावश्यक भीड़, समूह में एकत्र होने तथा किसी भी प्रकार की अव्यवस्था पर प्रतिबंध रहेगा, ताकि परीक्षार्थियों को शांत माहौल मिल सके। जिलाधिकारी ने मैट्रिक परीक्षा में शामिल होने […]