July 10, 2025
खड़ी स्कॉर्पियो में टेंपो ने मारी टक्कर, महिला गंभीर रूप से घायल ||GS NEWS
नवगछियाबिहारभागलपुरDESK2025नवगछिया। बुधवार को नवगछिया बस स्टैंड के पास एसपी कोठी के सामने एक खड़ी स्कॉर्पियो में पीछे से आ रही सीएनजी टेंपो ने जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में टेंपो में सवार एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सीएनजी टेंपो जैसे ही एसपी कोठी के सामने पहुंची, चालक ने संतुलन खो दिया और सीधे सड़क किनारे खड़ी स्कॉर्पियो में पीछे से जाकर जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के प्रभाव से टेंपो में आगे की सीट पर बैठी महिला गिर पड़ी और बुरी तरह से घायल हो गई। घायल महिला की पहचान किरन देवी के रूप में हुई है, जो तेतरी, जीरोमाइल, नवगछिया निवासी कनिक मलिक की पत्नी हैं। उन्हें तत्काल नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल में […]