February 26, 2026
खगड़िया–पूर्णिया फोरलेन एनएच-31 का निर्माण जल्द होगा शुरू : विधायक इं. शैलेंद्र || GS NEWS
नवगछियाChanchal Jhaनवगछिया सहित बिहपुर विधानसभा क्षेत्र में लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं पर भाजपा विधायक इं. शैलेंद्र ने गहरा दुख जताया है। उन्होंने कहा कि अधिकांश दुर्घटनाओं का मुख्य कारण वाहन चालकों द्वारा ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं करना है। विधायक ने लोगों से यातायात नियमों का सख्ती से पालन करने की अपील भी की। विधायक ने बताया कि खगड़िया से पूर्णिया तक एनएच-31 को फोरलेन बनाने की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है और इसका निर्माण कार्य जल्द शुरू होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि फोरलेन सड़क बनने के बाद दुर्घटनाओं में कमी आएगी और आवागमन अधिक सुरक्षित व सुगम होगा। विधायक ने कहा कि गंगा पर बना विक्रमशिला सेतु दक्षिण बिहार और झारखंड को जोड़ने में महत्वपूर्ण […]