August 7, 2025
खगड़िया नगर थाना की महिला दारोगा और चौकीदार 20 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार, निगरानी की बड़ी कार्रवाई ||GS NEWS
बिहारभागलपुरDESK2025भागलपुर / खगड़िया के नगर थाना में पदस्थापित महिला दारोगा सीमा कुमारी और चौकीदार वीरू पासवान को 20 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए निगरानी विभाग ने रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई उस वक्त की गई जब बेगूसराय निवासी अनिल कुमार साह ने नगर थाना खगड़िया में दर्ज एक मामले में शिकायत की थी कि दारोगा सीमा कुमारी चार्जशीट दाखिल करने और जांच को आगे बढ़ाने के बदले 20 हजार रुपये की मांग कर रही हैं। अनिल कुमार साह ने इसकी शिकायत निगरानी विभाग से की, जिसके बाद विभाग ने जाल बिछाया और दोनों को रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया। फिलहाल, दारोगा सीमा कुमारी स्वास्थ्य कारणों से पटना में हैं, जबकि चौकीदार वीरू पासवान को भागलपुर व्यवहार न्यायालय में पेश […]