August 21, 2025
खरीक बाजार नवगछिया में 22 और 23 अगस्त को होगा भव्य भादो महोत्सव ||GS NEWS
नवगछियाबिहारभागलपुरDESK2025नवगछिया। श्री रानी सती मंदिर सेवा समिति द्वारा भादो महोत्सव का आयोजन खरीक बाजार, नवगछिया में 22 और 23 अगस्त को किया जाएगा। इस अवसर पर कोलकाता से मनीष शर्मा और प्रिया गुप्ता अपनी प्रस्तुति देंगे। दोनों कलाकार दादी के भजनों के माध्यम से भक्तों को झुमाने का कार्य करेंगे। आयोजन के दौरान दादी का भव्य श्रृंगार किया जाएगा तथा अखंड ज्योत प्रज्वलित की जाएगी। इसके साथ ही 56 भोग और मंगल पाठ का भी आयोजन होगा। दो दिवसीय इस महोत्सव को लेकर स्थानीय श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। आयोजन को सफल बनाने में समिति के प्रदीप कुमार जैन, सुनील कुमार लाठ, जगदीश कुमार लाठ, प्रदीप कुमार लाठ, सौरभ कुमार जैन और अतुल कुमार लाठ सहित अन्य […]