Tag Archives: kharik me

खरीक में फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर तीन दिवसीय नाइट बल्ड सर्वे का शुभारंभ || GS NEW

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

खरीक फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर प्रखंड के तुलसीपुर गाँव में तीन दिवसीय नाइट बल्ड सर्वे (रात्रि रक्तपट्ट संग्रह) शिविर शुरू हो गया। जिसका उदघाटन पीएचसी प्रभारी डॉ नीरज कुमार सिंह एवं पंचायत के मुखिया उमेश यादव ने संयुक्त रूप से किया.पीएचसी प्रभारी ने बताया कि लगातार तीन दिनों तक 20 वर्ष एवं इससे अधिक आयु वर्ग के सभी लोगों का फाइलेरिया जाँच के लिए मेडिकल टीम द्वारा सैंपल लिया जाएगा.एक भी व्यक्ति छूटे नहीं, इसको लेकर आशा कार्यकर्ता द्वारा घर-घर जाकर सैंपलिंग के लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा. इस दौरान लोगों को फाइलेरिया से बचाव के लिए फाइलेरिया के कारण,लक्षण एवं उपचार की भी जानकारी दी जाएगी. DESK 04

खरीक में राजद का संगठनात्मक चुनाव संपन्न ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

वर्तमान प्रखंड अध्यक्ष को दी गयी नई जिम्मेदारी निर्वाचित राजद प्रखंड अध्यक्ष के साथ अन्य राजद कार्यकर्ता खरीक प्रतिनिधि खरीक प्रखंड में राष्ट्रीय जनता दल का संगठनात्मक चुनाव राजद प्रखंड कार्यालय परिसर में सर्वसम्मति से संपन्न हुआ जिसमें खरीक प्रखंड के राजद प्रखंड अध्यक्ष सुबोध यादव को दुबारा प्रखंड अध्यक्ष पद और उपाध्यक्ष पद के लिए मो.अंसार अंसारी को चुना गया.बैठक की अध्यक्षता प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी भूपेंद्र नारायण यादव ने किया. बैठक के मुख्य अतिथि पुलिस जिला नवगछिया के निर्वाचन पदाधिकारी सह बिहार राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश महासचिव डॉ चक्रपाणि हिमांशु एवं विशिष्ट अतिथि गोपालपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी शैलेश यादव मौजूद थे.बैठक में सर्वसम्मति से खरीक प्रखंड के राजद अध्यक्ष पद के सर्वसम्मति से सुबोध यादव एवं प्रखंड […]

खरीक में भाजपा सोशल मीडिया कार्यकर्ताओं की बैठक ||GS NEWS

नवगछियाभागलपुरDESK 040

खरीक में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते विधायक इंजीनियर कुमार शैलेंद्र व अन्य खरीक :-खरीक प्रखंड के मारवाड़ी धर्मशाला में गुरुवार को भाजपा सोशल मीडिया के कार्यकर्ताओं की बैठक आहूत की गयी.बैठक में बिहार प्रवास के लिए आये बिहपुर विधानसभा क्षेत्र में द्विदिवसीय प्रवास के दौरान राजस्थान के भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश भराना, राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य भुवन भूषण कमल, विधानसभा प्रभारी सुजीत राणा और विधायक इंजीनियर कुमार शैलेंद्र ने कार्यक्रम को संयुक्त रूप से संबोधित किया. राजस्थान ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश ने कहा कि अपने दो दिवसीय बिहपुर विधानसभा क्षेत्र प्रवास के. दौरान मैंने पाया कि यहां के विधायक ई. कुमार शैलेंद्र बहुत ही कर्मठ और जुझारू है.क्षेत्र की जनता इन्हें […]

खरीक में पुलिस पर पथराव हवाई फायरिंग मामले में 5 छात्र गिरफ्तार ||GS NEWS

नवगछियाबिहपुरबिहारभागलपुरDESK 040

खरीक :-खरीक में पुलिस पर पथराव मामले में पुलिस ने पांच छात्रों को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है. जिन उपद्रवी छात्रों को पुलिस ने गिरफ्तार की है उनमें खरीक थाना कांड संख्या 153 /22 नामजद अभियुक्त निवासी रामस्वरूप यादव का पुत्र चंद्रशेखर कुमार उर्फ नीतीश कुमार18 वर्ष, भवनपुरा निवासी मुरली मंडल का पुत्र नंदन कुमार 19 वर्ष, रतनपुरा के अंजनी साह के . पुत्र संतोष कुमार 19 वर्ष,चोरहर निवासी अजय पंडित का पुत्र गोविंद कुमार 18 वर्ष, विश्वपुरिया के विपिन शाह के पुत्र आशीष कुमार 18 वर्ष, को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है. खरीक थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि सभी आरोपितों को रविवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जाएगा. गिरफ्तारी टीम में खरीक, रंगरा, बिहपुर और […]

खरीक में छात्रों ने किया पथराव, पुलिस ने की हवाई फायरिंग ||GS NEWS

नवगछियाभागलपुरDESK 040

पथराव में 12 से अधिक पुलिसकर्मी घायल  छ: से अधिक सरकारी वाहनों को किया क्षतिग्रस्त  खरीक – खरीक एनएच 31 चौक पर अग्निपथ स्कीम का विरोध कर रहे छात्रों द्वावरा पुलिस पर पथराव करने और जवाब में पुलिस द्वारा आसमानी फायरिंग करने की सूचना है. गोलीबारी में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है जबकि छात्रों द्वारा किये गये पथराव में वरीय पदाधिकारियों के साथ कुल 12 पुलिस कर्मियों के घायल हो जाने की सूचना है और छ: से अधिक सरकारी वाहनों के क्षतिग्रस्त हो गये.  फायरिंग के बाद स्थिति नियंत्रित हो गयी थी जबकि सूचना पर पहुंचे नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज ने पुलिस द्वारा की गयी फायरिंग की पुष्टि की है. मामले में पुलिस ने तीन से […]

खरीक में यूडीआईडी कार्ड बनाने के लिये किया गया शिविर का आयोजन ||GS NEWS

नवगछियाबिहपुरबिहारभागलपुरDESK 040

खरीक – प्रखंड संसाधन केंद्र खरीक में गुरुवार को दिव्यांग बच्चों का सर्टिफिकेट एवं यूडी आईडी कार्ड के लिए शिविर का आयोजन किया गया शिविर में कुल 75 बच्चे आए. जिसमें से सभी बच्चों का सहाय उपकरण जैसे ट्राई साइकिल बैसाखी श्रवण यंत्र फिजियो थेरेपी एवं सर्जरी हेतु पहचान किया गया एवं मेडिकल बोर्ड के डॉक्टर गोपाल कुमार एवं डॉक्टर चक्रधर कुमार आई टेक्नीशियन के द्वारा दृष्टिबाधित 5 एवं अस्थि दिव्यांग 40 बच्चों का सर्टिफिकेट बनाया गया. मानसिक दिव्यांग एवं श्रवण बाधित बच्चों को सदर अस्पताल रेफर किया गया जहां उनका मेडिकल बोर्ड के द्वारा प्रमाण पत्र दिया जाएगा. जिन बच्चों का प्रमाण पत्र बना हुआ था उनका यूडी आईडी कार्ड के लिए 30 बच्चों का ऑनलाइन किया गया. सभी […]

खरीक में रामनवमी के अवसर पर निकाला गया प्रखंड स्तरीय भव्य झांकी व जुलुस यात्रा ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी प्रखंड के खरीक बाजार में प्रखंड स्तरीय भव्य झांकी व जुलुस यात्रा निकाला गया। जिसमें प्रखंड के विभिन्न गांवों के बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया। युवाओं के गले में जय श्रीराम लिखा गमछा और अंग पर भगवा वस्त्र ने जुलुस काफी आकर्षक बना दिया। इस दौरान जय श्रीराम के नारे से पूरा इलाका गूंज उठा। यह झांकी व जुलुस यात्रा आजाद व्यायाम शाला और श्रमजीवी व्यायाम शाला द्वारा खरीक बाजार स्थित छोटी काली मंदिर से निकाला। जो काली मंदिर से चलकर रामगढ़ स्थित बड़ी काली मंदिर पहुंचा। वहां से पुनः चलकर खरीक बाजार होते हुए बाजार स्थित कार्तिक मंदिर पहुंचा। वहां से चलकर थाना रोड होते हुए बाजार स्थित मां चैती […]