February 14, 2021
नवगछिया : खरीक में भाजपा का प्रशिक्षण शिविर प्रारंभ ||GS NEWS
नवगछियाDESK 04खरीक – खरीक के कैलाशपति मिश्र सभागार में भाजपा कार्यकर्ताओं का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शनिवार को दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर और दीप प्रज्वलित कर शुरू किया गया. कार्यक्रम का संचालन खुद बिहपुर विधानसभा के विधायक इंजीनियर कुमार शैलेन्द्र कर रहे थे. उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी होकर विश्व में अपनी विचारधारा का डंका बजा रही है. वसुधैव कुटुंबकम और सांस्कृतिक मूल्यों को साथ लेकर चलने वाली हमारी पार्टी का मूल मंत्र राष्ट्रवाद है. उन्होंने कार्यकर्ताओं को भाजपा से संबंधित कई गूढ जानकारियों से भी अवगत कराया. पहले सत्र में अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष आलोक शर्मा जी ने किया तो प्रोफेसर भोला कुमार […]