October 22, 2025
खरीक एनएच31 पर अज्ञात वाहन से टकराकर युवक की मौत ||GS NEWS
नवगछियाबिहारDESK2025नवगछिया पुलिस जिले के खरीक थाना क्षेत्र में सोमवार को एक गंभीर सड़क हादसा हुआ, जिसमें श्रवण कुमार पिता शंभुराजक, थाना खरीक, की अज्ञात वाहन से टक्कर लगने के कारण मृत्यु हो गई। घटना खरीक अस्पताल के सामने घटी। हादसे के बाद परिजन और स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल भेजा गया। अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजन को सौप दिया गया । DESK2025