Tag Archives: Khel kud aur

खेल-खुद प्रतियोगिता और मतदान शपथ के साथ मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर । अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस 2025 के अवसर पर भागलपुर जिले के मोक्षदा इंटर बालिका स्कूल में शनिवार को स्वीप गतिविधियों के तहत खेल-खुद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को मतदान की शपथ दिलाई गई और रंगोली प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्लोगन लेखन, वाद-विवाद, निबंध लेखन और भाषण प्रतियोगिता जैसी विविध गतिविधियाँ कराई गईं। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, आईसीडीएस अनुपमा कुमारी ने की। उनके साथ जिला मिशन समन्वयक तबरेज खान, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी किरण कुमारी, वित्तीय साक्षरता केंद्र की प्रशासक मोना कुमारी, महिला प्रवेक्षिका एवं विद्यालय की प्रधानाचार्या सहित अन्य शिक्षकगण उपस्थित थे। प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित […]